स्वास्थ विभाग ने इस बात की पुस्टि की है की महाराष्ट्र के 67 वर्षीय व्यक्ति को जीका वायरस हुआ है। पूछताछ के मामले में पता चला है की वो व्यक्ति 6 नवंबर को पुणे आया था और वो नासिक का रहने वाला है, मरीज जंहागीर अस्पताल में 16 नवंबर तारीख को आया और उसे बुखार, खांसी, थकान के साथ जोड़ो में दर्द था डॉक्टर की इलाज से वह व्यक्ति अब ठीक है आधिकारिक तौर पर पता करने पर पता चला की महाराष्ट्र में एक ज़ीका वायरस का मामला सामने आया है और वह व्यक्ति नासिक का मूल निवासी है

आधिकारिक तौर पर ये निर्णय लिया गया की और भी जाँच करना बहुत जरूरी है ताकि भविष्य में इस वायरस से जुडी कोई परेशानी न आए। जाँच करने पर ये पता चला की महाराष्ट्र में ये तीसरा मामला था। इसके पहले पुणे में पहला मरीज मिला था जो जीका वायरस से पीड़ित था। ज़ीका वायरस एडीज मछर द्वारा होता है और यह वायरस सबसे पहले युगांडा के एक बन्दर में पता किया गया था